चालक का शव हजारा नहर के पास मिला, तीन दिन से था लापता – रिपोर्ट शुभम शर्मा

चालक का शव हजारा नहर के पास मिला, तीन दिन से था लापता – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद अलीगढ़ के अतरौली तहसील में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव शीशई के निकट तीन दिन से लापता चालक का शव हजारा नहर के पास मिला है। क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीरी सिंह (50) करीब एक दशक से गांव निवासी बोध पाल सिंह की गाड़ियां चलाते थे। इन दिनों वीरी सिंह उनकी इको गाड़ी पर चालक थे। मंगलवार की शाम चालक गाड़ी लेकर अचानक कहीं गायब हो गया था। जिसकी सूचना गाड़ी स्वामी ने इलाका पुलिस को देते हुए अवगत करा दिया था। गुरुवार की सुबह लापता हुए चालक वीरी सिंह का शव थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव शीशई के निकट हजारा नहर के पास पड़ा हुआ मिला। जिससे आस-पास के गांव में सनसनी फैल गई। चालक की अज्ञात हत्यारों ने गमछा से गला दबाते हुए मौत के घाट उतारते हुए घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस चालक की हत्या के बाद जांच में जुट गई है। वही चालक द्वारा लेजाए गई इको गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका है। मृतक के चार बेटे बाद दो बेटियों हैं। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks