अतिआवश्यक सूचना

एटा।शासन के निर्देशानुसार जनपद की नगर पालिका मारहरा के एमजीएचएम इण्टर कॉलेज, एटा के सैनिक पड़ाव मैंदान, एमजीएम इण्टर कॉलेज जलेसर, गौतम बुद्ध इण्टर कॉलेज अलीगंज प्रांगण में आज 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनसामान्य से अपील की है कि आयोजित मेले में प्रतिभाग कर मेले का लाभ लें। मेले में स्थानीय स्ट्रीट बैण्डरों, रेहड़ी पथ विक्रेताओं को वरीयता दी जाएगी।