
रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि रूस का नैटो से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने रूस और नैटो के संबंधों को बुरे संबंध की संज्ञा देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में मॉस्को और नैटो के मध्य कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नैटो रूस का दोस्त नहीं है और नैटो ने दोस्ती न रखने का फैसला किया है और उसने रूस और चीन को अपने लिए ख़तरा व चुनौती बताया है।
रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि नैटो के महासचिव अब कह रहे हैं कि नैटो को पूरी दुनिया की सुरक्षा का ज़िम्मेदार होना चाहिये। रूस के उप विदेशमंत्री एलेक्ज़न्डर गोर्शकोफ़ ने भी शुक्रवार को कहा था कि मॉस्को के खिलाफ नैटो के सदस्य देशों के शत्रुतापूर्ण रवइये के दृष्टिगत नैटो के साथ संबंधों को सामान्य बनाना असंभव हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नैटो और रूस के मध्य कोई सकारात्मक बिन्दु नहीं है जिसके बारे में बात की जाये। MM