घर में घुसकर मारपीट एवं गाली गलोच करने वाले तीन अभियुक्त गणों को गिरफ्तार

एटा –थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता थाना रिजोर पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं गाली गलोच करने वाले तीन अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया है।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौच करने वाले तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 27.10.2021 को घर में घुसकर मारपीट एवं गाली-गलौच करने के मामले में थाना रिजोर पर पंजीकृत मुअस–142/2021 धारा 147,149,323,325,504,452 भादवि में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गणों को मुखबिर की सूचना पर उनके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गणों का नाम और पता।

  1. राधेश्याम
  2. बिहारीलाल
  3. अवधेश पुत्रगण तोताराम समस्त निवासीगण फफोतू थाना रिजोर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks