24 घण्टे के अन्दर तीन गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया

एटा- महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियाग के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर तीन गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 गुमशुदा युवतियों को सकुशल बरामद किया गया है। घटनाक्रमनुसार दिनांक 26.10.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन गुमशुदा युवतियों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करते हुए थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामद करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री सुरेन्द्रबाबू दोहरे
  2. उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
  3. का0 1166 गजेन्द्र सिंह
  4. का0 1306 नवाव सिंह
  5. रि0का0 मोहित भाटी
  6. म0का0 501 पूजारानी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks