
अलीगढ़ कोर्ट ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सुनाई सजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – कोर्ट में एडीजे पाक्सो तृतीय वीरेंद्र नाथ पांडेय की विशेष अदालत ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।विशेष लोक अभियोजक ललित पुंढीर ने बताया कि घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके में 12 फरवरी 2014 को हुई थी। किराएदार ने चार साल की बच्ची को कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें देखकर किराएदार सनवर हुसैन भाग गया था। पुलिस ने सनवर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में सत्र परीक्षण के बाद सनवर को दोषी मानते हुए फैसला सुनाया है।