पटरी पर बकरी चरा रही माँ-बेटी समेत 3 लोग आये चपेट में आये, एक बच्ची की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

पटरी पर बकरी चरा रही माँ-बेटी समेत 3 लोग आये चपेट में आये, एक बच्ची की मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
थाना बन्नादेवी इलाके के रेलवे ट्रैक बरौला जाफराबाद पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। ट्रैक पर बकरी चरा रही मां-बेटी समेत तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिनमें से एक बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला व दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, बच्ची के पैर कट जाने के वजह से जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मृतक बच्ची का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। बिरौला जफराबाद निवासी सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी सीमा देवी 15 वर्षीय बेटी अंजलि को लेकर बकरी चराने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गई हुई थी। जहां उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। अचानक दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में एक्सप्रेस ट्रेन आई। जिसके सामने 10 वर्षीय अमरीन नाम की बच्ची व 15 वर्षीय अंजलि पहुंच गई। जिन्हें बचाने के लिए सीमा देवी ट्रैक पर जा पहुंची। लेकिन ट्रेन इतनी रफ्तार से थी कि तीनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए। जिनमें से 15 वर्षीय अंजली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय अमरीन नाम की बच्ची के पैर कटे हुए बताए गए हैं। इधर सीमा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे पुलिस बल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने इस घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks