
एफडीए विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
Alighजिलाधिकारी के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में शहर के क्वार्सी थाना के अंतर्गत क्वार्सी एटा चुंगी बाईपास रोड स्थित प्रतिष्ठान प्रेम डेरी से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।वहीं सासनी गेट थानान्तर्गत दुर्गापुरी स्थित अशोक डेरी से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया एवं साफ सफाई से संबंधित निर्देश दिये गये।इस दौरान जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपाशंकर, प्रमोद कुमार, प्रभु चौधरी,मनोज कुमार सरोज उपस्थित रहे।वहीं अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।