
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 21.10.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्तूरपुरा तिराहे के पास से एक अभियुक्त हरिशंकर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 493/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- हरीशंकर पुत्र विद्याराम निवासी तिगरा थाना जैथरा जिला एटा।
बरामदगी-
- 20 लीटर कच्ची शराब, 40 पालिथीन।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
- उ0नि0 सन्दीप कुमार राणा
- का0 राहुल लौर
- का0 जयवीर सिंह