गलत फहमी का शिकार हुआ अमित, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज,रिपोर्ट शुभम शर्मा

बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर में गलत फहमी का शिकार हुआ अमित, पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
अलीगढ़ बन्नादेवी क्षेत्र के एलमपुर में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का राज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा। स्वजन ने मारपीट में मौत होने का आरोप लगाकर बुधवार को हंगामा काटा था। आरोपितों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग को लेकर सारसौल चौकी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही हैं।मूलरूप से खैर के गांव मंगौला का रहने वाला 25 वर्षीय अमित कुमार यहां एलमपुर में रहता था। अमित मकानों में पड़ने वाले लेंटर की ठेकेदारी करता था। स्वजन के मुताबिक, 14 अक्टूबर को अमित अपने काम से बाहर निकला था। तभी सारसौल में कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे रोक लिया और बुरी तरह मारपीट की। स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। स्वजन शव को गांव ले गए। इसके बाद बुधवार को स्वजन शव लेकर सारसौल चौकी आ गए। यहां सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि बेवजह मारपीट करने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही अमित के परिवार को आर्थिक मदद व आवास दिलाया जाए। एसीएम प्रथम व सीओ मोहसिन खान ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्वजन ने एसीएम प्रथम संदीप केला व सीओ को शिकायत सौंपी है। इस दौरान करीब एक घंटा हंगामा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks