
अलीगढ़ में दीपावली बाद मुख्य मार्गों से हटाया जाएगा अतिक्रमण
अलीगढ़ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपावली के उपरांत मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर के आठ एंट्री प्वाइंट पर ट्रैफिक बूथ की स्थापना होगी। एसपी ट्रैफिक द्वारा बताया गया कि जल्द ही चेकपोस्ट के स्थान पर ट्रैफिक बूथ बनाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों पर रिक्शा, ई-रिक्शा, ठेला गाड़ी, ऑटो को खड़ा किए जाने से उत्पन्न जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए चौराहों से 50 मीटर की दूरी तक नोपार्किंग जोन में रखने का सुझाव दिया गया। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम गभाना प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अनिल कुमार शर्मा, संजीव कुमार पुष्कर, एसपी ट्रैफि क सतीश कुमार और एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।