
एटा
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र-जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला थाना बागवाला जिला एटा का है जहां की रहने वाली आरती पुत्री विजयपाल की शादी सत्यवीर पुत्र बनपाल निवासी मरगांव थाना निधौली कला एटा से हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रज़िया, सुल्ताना, म0है0का0 मिथलेश कुमारी व म0है0का0 मंजू अग्रवाल के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।