मिरहची पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में वारंटी तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 02 वारण्टी अभियुक्त दुरवीन सिंह पुत्र श्री तालाराम निवासी ग्राम धिरामई थाना मिरहची एटा वाद सख्या 1505/16धारा 323, 325, 506 भादंवि व दुर्वेश पुत्र दूरवीन सिंह थाना मिरहची को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री मदन मुरारी त्रिवेदी
  2. है0कां0 194 मोहनलाल
  3. हो0गार्ड 892 हरनाम सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks