महापंचायत में शामिल होने से किसी भी किसान/ कार्यकर्ता को रोका तो सड़कों पर उतरेंगे किसान तथा शाम 08 बजे से थाली की रामायण का आयोजन किया जाएगा

एटा।महोदय आपको सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 21.10.2021 को 42 वें दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रणनीति तैयार करते हुए तय किया है कि कल दिनांक 22.10.2021 को प्रातः 10 बजे से प्रस्तावित किसान महापंचायत में शरीक होने के लिए किसान, नोजवान, मजदूर, महिलाएं आ रही हैं अगर शासन – प्रशासन ने किसी भी कार्यकर्ता को रास्ते में रोकने का कार्य किया तो आंदोलनकारी किसान सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने का काम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी और अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाम को थाली की रामायण का कार्यक्रम किया जाएगा तथा दिन में 12 बजे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की आम सहमति से आंदोलन को चलाने के लिए अग्रिम निर्णय लिया जाएगा तथा बारिश से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने सहित किसानों की समस्याओं का धरातल पर समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, पूर्व सदस्य जिला पंचायत एसपी राजपूत, जिलाउपाध्यक्ष रवी चौधरी – दोजीराम कुशवाह, जिलामहासचिव शिवशंकर फौजी, रामौतार वर्मा, वीरपाल सिंह, मुकेश कुमार, रमेश वर्मा हलवाई, सुनहरी लाल, मनोज देवी, अनुपमा पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।