प्रस्तावित टीपी नगर को अब दीपावली के बाद रफ्तार मिलने की संभावनाएं

अलीगढ़ में तीन चरणों में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर, दीपावली के बाद काम में आएगी तेजी
अलीगढ़ खैर रोड पर ल्हौसरा विसावन में प्रस्तावित टीपी नगर को अब दीपावली के बाद रफ्तार मिलने की संभावनाएं हैं। ऐसे में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। तीन चरणों में ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में कुल 35 हेक्टेअर क्षेत्रफल में इसे विकसित किया जाएगा। शासन से भी अगले 15दिनों में भू उपयोग परिर्वतन के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावनाएं है। वहां से भी इसका आश्वासन मिल चुका है।हेक्टेअर जमीन के बैनामे हो चुके हैं। प्राधिकरण ने पिछले दिनों इस जमीन के भू उपयोग के लिए प्रस्ताव शासन में भेजा था, लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लग सकी है। अब पिछले दिनों मंडलायुक्त गौरव दयाल व उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने शासन में बात की। अब वहां से 15 दिनों में भू उपयोग का आश्वासन मिला है। ऐसे में एडीए ने यहां पर जमीन पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे विकसित करने की तैयारी हो रही हैं। यह प्रदेश के आधुनिक ट्रांसपोर्टर नगर में से एक होगा। इसमें ट्रांसपोर्ट के अलावा आवास, शापिंग कांप्लेक्स, पार्किंग, फूड कार्नर समेत आदि सुविधाएं होंगी। पहले चरण में 35 हेक्टेअर जमीन में विकसित किया जाएगा। इसमें 30 हेक्टेअर जमीन तो एडीए के कब्जे में हैं। बाकी की अन्य पांच हेक्टेयर जमीन के बैनामे किसानों से कराए जा रहे हैं। वहीं, कुछ सरकारी भी जमीन है। इसके लिए भी डीएम को पत्र लिखा जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks