
एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा व कारतूस एवं एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस एवं एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.10.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं एक संदिग्ध होण्डा शाइन मोटरसाइकिल सहित एटा कासगंज रोड ओवरब्रिज से समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
अमित चौहान पुत्र योगेन्द्र सिंह चौहान निवासी विकास नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
2.एक संदिग्ध मोटरसाइकिल होण्डा शाइन
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल
1- प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र
2- उ0नि0 श्री विपिन भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन)
3- का0712 सोनू सिरोही
4- का0211 कुलदीप कुमार
5.का01167 राहुल कुमार
6.का0 सागर बालियान