बीमारी के चलते हवलदार का निधन
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

  बीमारी के चलते हवलदार का निधन।
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

अलीगंज/एटा। पंजाब के भटिंडा में तैनात मिडिया रेजीमेंट में हवलदार का ड्यूटी के दौरान घर पर छुट्टी पर आये थे जो बीमार हो गए उनका इलाज लखनऊ आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था बीमारी के चलते उनका निधन हो गया मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विधरा निवासी अनिल सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष जो पंजाब के भटिंडा में 242 मीडिया रेजिमेन्ट में हवलदार के पद पर तैनात थे वह वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे बताते चले कि अगस्त 21 को भटिंडा से अपने पैतृक गांव विधरा अलीगंज छुट्टी पर आये थे अचानक उनके शरीर में इंफेक्शन हो गया था जिसका इलाज लखनऊ आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन भी किया गया वही बीते सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया से अलविदा हो गए उनके निधन की खबर परिजनों को दी गयी सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा राजकीय सम्मान के साथ गाँव के बाहर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव विधायक पुत्र जीतू राठौर के अलावा आनन्द कुमार हवलदार पीके वुआ सीताराम रजनीकांत व सैकड़ो की तादात में नम आँखों से श्रद्धाजलि देकर अंतिम संस्कार किया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks