
स्मार्ट सिटी की धीमी गति की बारिश ने ही खोल कर रख दी पोल:आगा यूनुस
स्मार्ट सिटी अलीगढ की असली पोल धीमी गति की बे मौसम बारिश ने ही खोल कर रख दी है।इंजी आगा यूनुस ने कहा कि जलनिकासी न होने के चलते सडके तलैया बन चुकी है । जलनिकासी तक की मूल सुविधा तक जनता को नगर निगम और सरकार नही दे पाए रही ही है। जबकि दूसरी ओर एक चौराहे और सडको पर बने मूर्ति स्थल के नवीनीकरण और पार्क पर स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसा बहाया गया। जबकि आबादी इलाके और गरीब बस्ती पूरी तरह जलनिकासी तक न मिलने के चलते जलभराव के कैद मे है। अलीगढ मे सरकार के मंत्री निवास और सांसद निवास के ओर जाने वाले मार्ग मेरिस रोड के सड़क पर बारिश के जलभराव को पांच साल मे नगर निगम समाप्त नही कर पाया वो क्या खाक आबादी इलाके को सुविधा दे पाएगा। अलीगढ को कुव्यवस्था की कीमत चुकानी लगातार पड रही है। जलनिकासी सबको मिले इसके लिए कई बार नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया । कोई रोडमैप तक जलनिकासी पर नही दिख रहा। बहुत हो चुका, अब पूरे अलीगढ को जहां दिक्कत है उन्हे इकठ्ठा कर बहुत बडा आंदोलन कर स्मार्ट सिटी एक छलावा बताया जाएगा और नगर निगम का घेराव जल्द करेंगे।