
बारिश से धान की फसल में भरा पानी, भारी नुकसान
अलीगढ़ : रविवार से ही लगातार पड़ रही बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के खेतों में कटी हुई फसल बाजरा व धान की फसलों में पानी भर गया है। फसलों में पानी भरने से धान व बाजारा सड़ सकता है जिससे किसानों को भारी नुकसान है। मडराक इलाके के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा जमीन में बाजरा बोया था। बाजरा की फसल खेत में कटी पड़ी थी कि रविवार से हो रही बरसात से बाजरा की फसल में पानी भर गया उन्होंने बताया कि बाजरा की फसल में पानी भरने से फसल सड़ सकती है जिससे फसल में भारी नुकसान है। वहीं दूसरी ओर इलाके के गांव पाली रजापुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र होडल सिंह ने बताया कि उन्होंने 12 जमीन में धान किए थे रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण पानी धान की कटी हुई फसल में पानी भर गया है जिससे फसल में भारी नुकसान है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।