
अलीगढ़ बन्नादेवी के एक मोहल्ले से संप्रदाय विशेष से जुड़ा युवक एक महिला व उसके बेटे को बहला-फुसलाकर हुआ फुर, हंगामा
अलीगढ़ बन्नादेवी क्षेत्र के एक मोहल्ले से संप्रदाय विशेष से जुड़ा युवक एक महिला व उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस मामले को लेकर हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आज शाम थाने पहुंच गए। उन्होंने बरामदगी की मांग को लेकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले मजदूर परिवार की महिला की सिविल लाइन क्षेत्र के शमशाद मार्केट निवासी संप्रदाय विशेष से जुड़े एक युवक से मुलाकात हो गई। फिर दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि रविवार को पति के काम पर जाने के बाद युवक महिला व उसके एक साल के बेटे को लेकर गायब हो गया। महिला घर से 22 हजार रुपये की नकदी व जेवरात भी ले गई है। पति शाम को घर पहुंचा तो पत्नी व बेटे को गायब पाकर उसके होश उड़ गए। तलाश के दौरान उसे पत्नी के संप्रदाय विशेष के युवक के साथ चले जाने की जानकारी हुई तो वह थाने में शिकायत लेकर पहुंचा। आरोप है कि उसे पुलिसकर्मियों ने थाने से टरका दिया। इसकी जानकारी हिदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र जादौन को हुई तो वे कार्यकर्ताओं और पीड़ित को साथ लेकर थाना बन्नादेवी पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान के कार्रवाई के भरोसे पर वे शांत हुए। यहां शशांक वशिष्ठ, राजा चौधरी, तरूण आर्य, सतीश चौधरी, रहीशपाल, योगेश, मानपाल आदि मौजूद रहे। उधर, बन्नादेवी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आले अली निवासी शमशाद मार्केट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। जल्दी ही महिला व बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपित को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।