नगर पालिका क्षेत्रों में स्ट्रीट बैण्डरों, रेहड़ी पथ विक्रेताओं हेतु दीपावली मेले का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर से
शासन के निर्देशानुसार दीपावली मेले में लगाए जाएंगे विभागीय योजनाओं के स्टाल, सांस्क्रतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि परम्परागत रूप से दीपावली के अवसर पर बड़ी संख्या में आमजनमानस द्वारा घरेलू उपयोग की विभिन्न बस्तुओं का क्रया किया जाता है, साथ ही त्योहारों के अवसर को उल्लासपूर्वक मनाए जाने के परिपेक्ष्य में स्थानीय स्तर पर विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियां क्रियान्वित होती है। इन्हें सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से सम्पूर्ण जनपद में आयोजित किया जाना अतिआवश्यक है। इस दौरान स्ट्रीट बैंडर, पथ विक्रेताओं को सामिग्री विक्रय कर अपनी आय अतिरिक्त रूप से बढ़ाने हेतु एक प्लेटफार्म स्थानीय स्तर र नियोजित रूप से आकर्षक मेले के आयोजन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है। समस्त नगर निकायों में नियोजित रूप से दीपावली मेला भली भांति आयोजित कराये जाने के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली का पर्व 4 नवम्बर को पड़ रहा है, इससे एक सप्ताह पूर्व अर्थात 28 अक्टूबर से दीपावली मेला का शुभारंभ प्रत्येक नगर पालिका के अन्तर्गत व्यवस्थित रूप से करते हुए मेला आयोजित कराया जाए। मेले के आयोजन हेतु निकाय क्षेत्र में उपयुक्त खुले मैंदान, स्थल का चयर अतिआवश्यक है। पटरी विक्रेताओं हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हांकन, फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले आदि व सांस्कृतिक गतिविधियांे हेतु मंच व दर्शकों मंच एवं दर्शकों हेतु पर्याप्त स्थान की सुविधा, पार्किंग आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को किया जाना है। आकर्षक मेलेे में त्योहार के अवसर पर सम्भावित जनसमूह की संख्या के दृष्टिगत मेले के आयोजन हेतु उपयुक्त स्थल चयन नगर पालिका अलीगंज, एटा, जलेसर, मारहरा में किया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि दीपावली मेले का मुख्य उद्देश्य पटरी, रहेड़ी विक्रेताओं को उनकी आय बढ़ाए जाने के दृष्टिगत उपलब्ध प्लेटफार्म दिया जाना है। मेले में विभागीय योजनाओं के स्टाल के साथ-साथ सांस्क्रतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले को आकर्षक बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। मेले स्थल पर कोविड एवं अन्य प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टाल लगाया जाएगा, साथ ही मेले स्थल पर साफ सफाई एवं पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण हेतु डेस्क लगाई जाएगी, तो वहीं ओडीओपी, एमएसएमई के स्टाल को लगाया जाएगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु भी बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।