दतावली में बुखार से आठ लोगों की गई जान,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ के दतावली में बुखार से आठ लोगों की गई जान
अलीगढ़ में पिछले 30 घंटे में अतरौली तहसील के बरला के समीप दतावली गांव में बुखार से आठ लोगों मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में कल हड़कंप मच गया। सूचना पर सीएमओ ने सात टीमों को गांव के लिए रवाना किया। इन टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं वितरित कीं।छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को दतावली गांव के लोगों का हाल जाना। इस दौरान पता चला कि एक ही परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 70 वर्षीय भूदेवी पत्नी विशन स्वरूप ने दम तोड़ दिया है।इनके अलावा, गांव के 30 वर्षीय अजय पुत्र रक्षपाल, 32 वर्षीय शाइस्ता पत्नी शाकिर, 14 वर्षीय विशाल पुत्र नेत्रपाल, 15 वर्षीय प्रीति पुत्री महीपाल, 15 वर्षीय राखी पुत्री राम अवतार, 25 वर्षीय विनोद पुत्र रामपाल व 11 वर्षीय गर्विता सिंह पुत्री राजवीर सिंह की 30 घंटे के अंदर बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई है। लगातार हो रही मौतों से गांव में मातम छा गया है।
भूदेवी के दोनों पुत्र धर्मेंद्र व देवेंद्र सहित लता पत्नी शैलेंद्र, सोनम पुत्री शैलेंद्र, मुकेश पुत्र हुकुम सिंह, अनिल पुत्र वीरेंद्र शर्मा और कई ग्रामीण बुखार की चपेट में निजी अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे हैं। छर्रा विधायक के साथ स्वास्थ्य विभाग की सात टीमें गांव पहुंची और विभिन्न ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि गांव में चार शिविर लगाये गए हैं। जिसमें ग्रामीणों को दवा वितरण करने के साथ कार्य कर रहीं सात टीमों ने डोर टू डोर जाकर सर्वे किया है। तीन ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती भी कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks