पैट्रोलडीज़ल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है :

ALIGARH : 16 OCTOBER 2021

पैट्रोलडीज़ल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस बुरी तरह से त्रस्त है : #विवेकबंसल (पूर्व विधायक) प्रभारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस***

पैट्रोलडीज़ल की #कीमतों में हो रही #बेतहाशावृद्धि से आम #जनमानस बुरी तरह से #त्रस्त है और ये #तानाशाहसरकार नित प्रतिदिन #डीज़लपैट्रोल की कीमतों में वृद्धि करके देश की जनता को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रही है I इसी अति ज्वलंत समस्या को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी #विवेकबंसल जी पूर्व विधायक के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन मैरिस रोड हुआ I प्रदर्शनकारी मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलुस की शक्ल में सरकार विरोधी और महंगाई विरोधी तख्तियां हाथों में लेकर नारेबाज़ी करते हुए मारिस रोड चौराहे पर पहुंचे वहां पुलिस ने रोक लिया तथा सभी प्रदर्शनकारी चौराहे पर बैठकर धरना देने लगे और प्रदर्शन किया I इस अवसर पर #विवेकबंसल जी ने उपस्थित कांग्रेसजनों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पैट्रोल डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों के खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गयी है जिसके चलते नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है जिससे लोगों को 2 जून की रोटी के लिये भी काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है I ये सरकार जनता का खुलकर शोषण कर रही है इसने आजतक जनता को दिया तो कुछ नही है अपितु जनता से रोज़ी, रोज़गार, रुपया पैसा सब छीन लिया है ये सिर्फ अपने उधोगपति मित्रों व् अपने प्रबल समर्थक व्यापारियों की भलाई के विषय में सोचती है हम लोग इन पदार्थों की कीमतों के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ये गूंगी बहरी तानाशाह सरकार एकदम निष्ठुर होकर तानाशाही पूर्ण रवैये से हमारे विरोध को अनसुना कर रही है सरकार की ये प्रवर्ती खुद सरकार के लिये काफ़ी बड़ी त्रासदी सिद्ध होगी I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks