
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर ले जाना वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार एवं नाबालिग बालिका सकुशल बरामद। *घटना:-* दिनांक 08.10.2021 को वादी उमेश चन्द्र पुत्र श्री तिलक सिह नि0 ग्राम कूकपुरा थाना जैथरा जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 06.10.2021 की रात्रि में मेरी नाबिलग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को संदीप उर्फ बाबा पुत्र प्रमोद कुमार नि0 ग्राम नगला कलू थाना जसरथपुर जिला एटा बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी व अनावरण:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष यात्रा डॉ0 सुधीर कुमार सिंह को टीम गठित कर अतिशीघ्र पीडिता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित पीडिता को आज दिनांक 15.10.2021 को धुमरी चौराहे से बरामद किया गया एवं अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- संदीप उर्फ वावा पुत्र प्रमोद कुमार नि0 ग्राम नगला कलू थाना जसरथपुर जिला एटा
पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0 477/21 धारा 363 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.उ0नि0 चरन सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
- का01323 रजित कुमार थाना जैथरा जनपद एटा
- म0का0 750 अनुराधा थाना जैथरा जनपद एटा
- चा0 का01295 कृष्णगोपाल थाना जैथरा जनपद एटा