अमिताभ ठाकुर द्वारा चुनाव आयोग से आचार संहिता लगाने की माँग.

अमिताभ ठाकुर ने जेल से पत्राचार करते हुए, चुनाव आयोग से 15 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाने की माँग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि लगभग सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर ली है व प्रचार प्रारम्भ कर दिया है, अतः आगामी चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रखने के लिए प्रदेश में आचार संहिता लागू की जाए. हालाँकि प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पत्र अभी तक जेल प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग तक नहीं पहुँचाया गया है. ज्ञातव्य हो कि अमिताभ ठाकुर ने अगस्त में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर व अयोध्या जाने से रोकते हुए 3 दिन उनके आवास पर नज़रबंद रखा गया और बाद में दिल्ली में हुए आत्मदाह प्रकरण में 27 अगस्त को आनन फ़ानन में उनकी गिरफ़्तारी कर ली गयी.