मैक्‍स जीप में आमने-सामने की टक्‍कर, एटा से बुलंदशहर जा रहे 14 लोग घायल,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ मडराक क्षेत्र में दो मैक्‍स जीप में आमने-सामने की टक्‍कर, एटा से बुलंदशहर जा रहे 14 लोग घायल
अलीगढ़ मडराक क्षेत्र के मथुरा हाईवे स्थित गांव नगला चौहट्टा के पास कल देर रात दो मैक्स गाड़ी में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में एटा से बेटी की शादी करने बुलंदशहर जा रहे 14 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है।मडराक इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से पांच को नाजुक हालात में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।कोतवाली एटा के नगला तारा निवासी सरिता उर्फ कल्पना के पिता मलिखन सिंह व मां का कई साल पहले निधन हो चुका है। स्वजन ने उसकी शादी बुलंदशहर निवासी नितिन के साथ तय कर दी थी। बुलंदशहर के डीएम रोड स्थित एक मैरिज हाेम में गुरुवार को सरिता की शादी थी। इसके लिए सभी घराती व रिश्तेदार एक मैक्स गाड़ी में सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। दुल्हन सरिता एक कार से पहले ही आगे जा चुकी थी। मैक्स गाड़ी पीछे चल रही थी। जैसे ही गांव नगला चौहट्टा मथुरा हाईवे कट पर पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी मैक्स गाड़ी से आमने-सामने से जोरदार भिडंत हो गई। इसके बाद घरातियों की चीख-पुकार शुरू हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks