नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना मु०अ०स० 330/2021 धारा 363, 366, 376 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त लवकुश को काली नदी के पुल से समय करीब 9.20 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. लवकुश पुत्र सुरेश निवासी शास्त्री नगर थाना अमापुर जिला‌ कासगंज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीशचन्द्र
  2. उ0नि0 श्री सत्यपाल सिंह
  3. का0 प्रवीन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks