देश के गृह राज्यमंत्री की गाड़ी का लम्बे समय से नहीं है और इतनी बड़ी संख्या में किसानों की हत्या कराने का षड्यंत्र रचा उसके बाद भी पद पर रहना दुर्भाग्यपूर्ण

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 09.10.2021 को 30 वे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर उपस्थित पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने उक्त बैठक में कहा कि जब देश के गृह राज्य मंत्री की गाड़ी से किसानों की हत्या की जाती है और मंत्री अपने बेटा को बचाने के लिए कह रहे हैं कि हमारा बेटा नहीं था जबकि मौके पर उपस्थित सभी लोग गवाही दे रहे हैं कि वो वहीं उपस्थित थे और उन्होंने ही हत्याएं कराई हैं जबकि मंत्री का कहना है कि हमारी गाडी को और लोग लेकर गए थे तो सबाल यह भी उठता है कि क्या उक्त गाड़ी टैक्सी परमिट थी जो अन्य लोगों को चलने के लिए दी गई और जिनके हाथ में देश की कानून व्यवस्था है उनकी खुदकी गाड़ी का बीमा तक नहीं है महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर किसी के खिलाफ छोटा सा मुकदमा दर्ज तो पुलिस उसके पूरे परिवार को को थाने में बिठाकर प्रेशर बनाने का काम करती है जबकि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद भी पुलिस ने कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की है यह एक देश की व्यवस्था के सामने बड़ा सवाल है।
आगरा से आए देवेन्द्र सिंह, सोमवीर सिंह यादव ने किसान आंदोलन का समर्थन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, नितेश यादव पत्रकार, रबी चौधरी, शिबशंकर फोजी, अनुपमा पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।