
एटा
पिछले दिनों लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी लखीमपुर खीरी में पीड़ितों के परिवार से मुलाकात करने के लिए लखनऊ से रवाना उनकी तथा उन्हें सीतापुर में पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया हिरासत में कांग्रेस महासचिव आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी को 60 घंटे से भी अधिक रखा गया जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधीवादी राह पर सत्याग्रह झाड़ू लगाकर के किया।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने आज घिनौना बयान दिया है इसमें उन्होंने कहा है कि वह झाड़ू लगाने के लायक है जिसके विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी एटा के तत्वाधान में एटा शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भारी रोष प्रकट किया और इसकी विरोध में शहर के जाटव पुरा वाल्मीकि बस्ती मैं बाल्मीकि मंदिर पर साफ सफाई एवं पूजा करके विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री फालतू के घिनौनी बयान बाजी कर रहे जिसे सिर्फ प्रियंका गांधी ही नहीं बल्कि घरों में कार्य करने वाली महिलाओं सफाई कर्मचारियों एवं दलितों का अपमान किया है
जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री घबरा गए हैं और वह गलत बयान बाजी कर रहे हैं मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा को देखते हुए बयान बाजी करनी चाहिए इस बयान से समस्त कांग्रेसियों एवं सफाई कर्मचारी की भावना आहत हुई है इस प्रकार की बयान बाजी से सिर्फ यही प्रकट होता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बौखला गए हैं आने वाले समय में उनकी विदाई साफ दिखाई दे रही है इसीलिए यह ऐसे बयान दे रहे हैं।कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी डॉक्टर योगेंद्र यादव सुभाष वर्मा यतेंद्र शाक्य धनुष भारद्वाज वार्ड अध्यक्ष गौरव पाराशर अजय यादव पीयूष पाराशर चंदन पाराशर हीरा पाराशर प्रियांशु पाराशर करण पाराशर आदि लोग उपस्थित थे