टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीएससी में फेल हुईं 50 फीसद छात्राएं, सड़क की जाम

टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीएससी में फेल हुईं 50 फीसद छात्राएं, सड़क की जाम
अलीगढ़ टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं का परिणाम डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से जारी किया गया। इसमें करीब 50 फीसद छात्राएं फेल हो गई हैं। इनमें तमाम छात्राएं ऐसी हैं जो दो से तीन विषयों में फेल हुई हैं। कुछ छात्राएं ऐसी भी हैं जो केवल एक विषय में फेल हैं।परीक्षा में उत्तीर्ण हुई छात्राओं ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। उनकी मांग थी कि फेल होने वाले विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन विवि की ओर से कराया जाए। सड़क पर जाम लगाए बैठी छात्राओं की तबीयत भी खराब हुई। कुछ छात्राएं बेहोश भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को समझकर सड़क से उठाया। छात्राओं के धरने से रामघाट रोड पर करीब आधा घंटा भीषण जाम लगा रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks