
यूपी सरकार की दारियादिली, कुमार विश्वास पर चल रहे तीन मुकदमे शासन ने लिए वापस
मशहूर कवि कुमार विश्वास पर यूपी सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए उन पर चल रहे तीनों मुकदमों को वापस ले लिया। लोस चुनाव 2014 में अमेठी में आम आदमी पार्टी के सांसद प्रत्याशी रहे कुमार विश्वास पर तीन फौजदारी मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों की वापसी का पत्र न्याय विभाग के अनुसचिव ने अमेठी जिलाधिकारी को भेजा। इस पर एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमे की कार्रवाई समाप्त करने की मांग की है।