एफडीए विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल

एफडीए विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में अलीगढ शहर मे बन्ना देवी थाना के अंतर्गत जी टी रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट से खाद्य पदार्थ रागी का आटा, सरसों का तेल व ग्रीन चिली साॅस का एक-एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया । खाद्य दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर, जवाहरलाल व प्रभु चौधरी उपस्थित रहे। तहसील इगलास के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह द्वारा सहारा गांव स्थित जायडस वैलनेस के दूध चिलिंग सेंटर से दूध का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया। तहसील गभाना के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह द्वारा डाबर रोड चंडौस स्थित खाद्य कारोबारकर्ता यतिन कुमार के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया। तहसील कोल के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज द्वारा स्थान मडराक बाजार से राकेश कुमार सिंह के प्रतिष्ठान, सिंह जनरल स्टोर से साबूदाना का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया । अभिहित अधिकारी अलीगढ़ सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks