
गभाना क्षेत्र में ट्रक ने मारी टेम्पो में मारी टक्कर चार लोग घायल
अलीगढ़।थाना चंडौस रामलीला वाली गली निवासी अकरम पुत्र लियाकत पुराने मामले को लेकर तारीख करने के लिए दीवानी आ रहा था टेंपो में सवार होकर जैसे ही गभाना क्षेत्र के भुकरावली पर टेम्पो चालक सवारी उतार रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टैंपू को रौंद दिया जिसमें चालक शैलेंद्र पुत्र चरनसिंह निवासी भाँकरी खास थाना गभाना व अकरम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके साथ ही दो सवारी भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची निजी हॉस्पिटल ले गई, सूचना दोनों घायलों के परिजनों को दे दी जानकारी मिलते ही परिजन जेडी हॉस्पिटल पहुंच गए और दोनों को उपचार के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए यहां से डॉक्टर ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया, 2 लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए थे वह अपना उपचार करा कर घर चले गए।