
अलीगढ़।धर्म समाज कॉलेज में विधि विभाग में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने की कड़ी में जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के निर्देशानुसार आज धर्म समाज कॉलेज अलीगढ़ के विधि विभाग के म्यूट कोर्ट कच्छ में विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में महेंद्र कुमार द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शरत राज सिंह के निर्देशन में हुआ । उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के वॉलिंटियर/ पीएलवी उपस्थित रहे । पीएलवी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों की सरकारी योजना की जानकारी दी।तथा सचिव महेंद्र कुमार द्वितीय ने सभी के लिए लोक अदालत, श्रम विभाग , आदि की जानकारी उपस्थित छात्रों को दी। महेंद्र कुमार द्वितीय उक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए धर्म समाज कॉलिज का धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में विधि विभाग के डॉ सरोज कुमार, डॉ मीनाक्षी गुप्ता, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ सिम्मी, डॉ कविता गोयल, मुदित शर्मा,यतेंद्र पाल सिंह का भी योगदान रहा।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं में हिमांशु कुशवाहा यतेंद्र पाल, विशाल पाल, शिखा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।