ग्राम समाज की जमीन का दबंग करा रहे थे फर्जी बैनामा

आड़े आई तो उड़ा देंगे जान से …..


ग्राम पंचायत शीतलपुर की महिला प्रधान को दबंगों ने दी धमकी


ग्राम समाज की जमीन का दबंग करा रहे थे फर्जी बैनामा

एटा। लाख कोशिशों के बाद भी सरकारी जमीनों पर दबंगों द्वारा की जा रही कब्जे की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा। भू माफिया दबंग इस कदर सक्रिय है की तहसील प्रशासन से साठ गांठ कर फर्जी बैनामा तक कराने से बाज नहीं आ रहे। प्रधान द्वारा ग्राम सभा की जमीन के फर्जी बेनामा को रोकने का यदि प्रयास किया जाता है तो भूमाफिया जान से मारने की धमकी देने से भी नहीं चूकते।
दरअसल, ऐसा ही वाकया शुक्रवार दोपहर सदर तहसील में देखने को मिला। हुआ यह कि ग्राम पंचायत सीतलपुर में गल्ला मंडी से पहले धर्मकांटे के सामने से गुजर रहे कच्चे मार्ग पर 14 वीजा का रकवा है। जिसमें ग्राम समाज की लगभग डेढ़ बीघा जमीन है। इस भूमि में से एक प्लाट गांव के ही शिशुपाल और सुनील पुत्र गढ़ महेंद्र सिंह किसी बाहरी व्यक्ति को फर्जी बैनामा कराने तहसील सदर पहुंचे थे। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्राम प्रधान शीतलपुर नीलम देवी को हुई वह भी अपने पति व अन्य लोगों के साथ तहसील सदर जा पहुंची। यहां रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर उन्होंने शिशुपाल और उसके भाई सुनील को ग्राम सभा की जमीन का फर्जी बैनामा ना किए जाने की गुजारिश की। उनका कहना था कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है, जिसे बेचना अपराध है। इस पर दोनों भाई भड़क उठे और उन्होंने गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि 2 दिन के अंदर संबंधित भूमि का बैनामा नहीं हुआ तो वह प्रधान और उसके पति को जान से मार देंगे। इस मामले के बाद ग्राम प्रधान उनके पति और परिजन खासे दहशत में है, उन्होंने मामले की जानकारी मंडी चौकी के प्रभारी को दी है। सरकारी भूमि पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को रोकने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रधान और उसके परिजनों ने जान माल की रक्षा करने की पुलिस से गुजारिश की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks