किशोरी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

अलीगढ़ बन्नादेवी क्षेत्र के लक्षिमपुर में किशोरी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
अलीगढ़ बन्नादेवी क्षेत्र के लक्षिमपुर में एक किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।गांव लक्षिमपुर निवासी राजेंद्र मजदूरी करते हैं। उनके सात बेटी व एक बेटा है। बुधवार को वह पत्नी के साथ मजदूरी के लिए चले गए। पीछे छठे नंबर की 16 वर्षीय बेटी रेनू कमरे में अकेली थी। बेटा बाहर खेल रहा था। छोटी बेटी सिलाई कर रही थी। इसी दौरान रेनू ने कमरे का कुंदा अंदर से बंद कर लिया और फंदे पर लटककर जान दे दी। छोटी बहन ने जंगले से शव लटका देखा तो शोर मचाया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी विनोद कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks