अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना‌ नयागांव पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस को चैकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 07.10.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर खरसुलिया मोड़ के पास से समय करीब 9.35 बजे 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–

  1. कमलेश कुमार पुत्र रूप राम निवासी ग्राम उभई थाना नयागांव जिला एटा । बरामदगीः
    1- एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
    1.उ0नि0 श्री नवल सिंह
    2.का0 982 नितिन कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks