भूकंप के झटके से दहल उठा पाकिस्तान, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका, 200 से अधिक घायल

भूकंप के झटके से दहल उठा पाकिस्तान, कम से कम 20 लोगों के मरने की आशंका, 200 से अधिक घायल

भूकंप के झटके से पाकिस्तान आज सुबह-सुबह दहल उठा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के हरनई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है और 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान के हरनाई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर सहमे नजर आए

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने एएफपी को बताया कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है फिलहाल 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग सहमे हुए घरों से बाहर निकले हुए हैं

बताया जा रहा है कि हरनई इलाके में गुरुवार तडके भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे तभी लोगों ने धरती का कंपन महसूस किया और घरों से निकलकर भागे अब तक की जानकारी के अनुसार, मरने वालों की संख्या कम से कम 15 से 20 हो सकती है इसके अलावा कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और आसपास के कई जिलों में नुकसान हुआ है

भूकंप आने पर क्या करें?

भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें

भूकंप आने पर क्या न करें?

भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks