
एक हजार गरीबों को मिले अपने आवास_
कासगंज नगर क्षेत्र के 162 लाभार्थियों को मिलीं आवासों की चाबियाँ और प्रमाण पत्र
कासगंज।आजादी के 75 वें वर्ष के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हाल में में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश में 75 हजार लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्चुअल चाबी वितरण का सजीव प्रसारण किया गया! इस अवसर पर ब्रज प्रान्त अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, नगर पालिका परिषद कासगंज की चेयरमैन रजनी साहू, महामंत्री भाजपा नीरज शर्मा, शरद् गुप्ता, ई. ओ. नगर पालिका परिषद् कासगंज धर्म राज सिंह भी उपस्थित थे!
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अधिकरण ( डूडा) विद्या शंकर पाल ने बताया कि जनपद में एक हजार लाभार्थियों को आवासों की चाबियाँ दी जा चुकीं है जिनमें से 162 न. पा. परि. क्षेत्र कासगंज में, न. पा. परि. क्षेत्र सोरों में 21, न. पा. परि. क्षेत्र गंजडुंडवारा में 110 , नगर पंचायत क्षेत्र अमापुर में 90 , न. पं. क्षेत्र भरगैन में114, न. पं. क्षेत्र मोहन पुर में 20 , न. पं. क्षेत्र पटियाली में 25, न. पा. सहावर क्षेत्र में 90 तथा न. पं. क्षेत्र सिढ पुरा में 61 लाभार्थियों को आवासों की चाबियाँ सौपी जा चुकीं है!