एमके येलो व ब्ल्यू टीमों ने जीते क्रिकेट मैच,समर्थनकों में ख़ुशी की लहर

एमके येलो व ब्ल्यू टीमों ने जीते क्रिकेट मैच,समर्थनकों में ख़ुशी की लहर
अलीगढ़ में एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी की ओर से टी-20 क्रिकेट चैलेंजर ट्राफी का शुभारंभ किया गया। एमके येलो व एमके ग्रीन और एमके ब्ल्यू व एमके रेड टीमों के बीच क्रिकेट मैच कराया गया। पहले मैच में एमके येलो टीम ने एमके ग्रीन को और दूसरे मैच में एमके ब्ल्यू टीम ने एमके रेड टीम को हराया। येलो टीम से वैभव और ब्ल्यू टीम से उत्कर्ष को अर्द्धशतकीय पारियों के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ आम दर्शकों में भी उत्‍साह बना रहा। यह जानकारी एमके एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी के कोच मंसूर अहमद ने दी।मंसूर अहमद ने बताया कि पहले मुकाबले में एमके येलो टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए। इसमें वैभव ने 54, आर्यन नायक ने 23 रन की पारियां खेलीं। ग्रीन टीम की ओर से शिवम व मयंक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में ग्रीन टीम 15 ओवरों मे 72 रन ही बना सकी। इसमें मयंक ने 24 व नीतराज ने 17 रन बनाए। येलो टीम से अनमोल व शयान ने दो-दो विकेट लिए। वैभव को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए ब्ल्यू टीम ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। इसमें उत्कर्ष अग्रवाल ने नाबाद 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। हर्ष यादव ने 45 रन बनाए। रेड टीम से प्रिंस विमल ने एक विकेट लिया।जवाब में रेड टीम 19 ओवर में 131 रन ही बना सकी। प्रिंस विमल ने 35 और कनिष्क ने 27 रन बनाए। ब्ल्यू टीम से अरीब अजमत ने दो विकेट लिए। उत्कर्ष को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग शारिक व रहबर ने और स्कोरिंग डा. अंकित ने की। इस दौरान मोहम्मद शानू, मुकेश शर्मा, मुनेश राघव, अजमत अली खान, अंकित बंसल आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks