
अलीगढ़ में डेंगू के 10 नए मरीज, 253 मामले,डीडीयू के 39 सैंपल में 16 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट
अलीगढ़ जिले में डेंगू संक्रमण का आंकड़ा थोड़ा कम रहा। जिला अस्पताल की लैब से दस लोगों डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई। जिले में अभी तक 253 लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं।अलीगढ़ जिले में डेंगू संक्रमण का अकंड़ा तीन अक्टूबर को ही ढाई सौ पार कर गया। जिला अस्पताल की लैब से रविवार को 10 लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई। मलखान सिंह से छह लोग, डीडीयू से दो लोग और दो लोग मोहन लाल गौतम अस्पातल की मरीज निकले। रविवार को जिला अस्पताल की लैब मलखान सिंह की 56 में दो, डीडीयू 26 में दो और मोहन लाल महिला अस्पताल छह में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि संचारी रोग अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम काम कर रही है। डेंगू के हॉटस्पॉट एरिया में फॉगिंग और लार्वा रोधी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।