
*#Etah… *लखीमपुर खीरी कांड: एटा में विरोध प्रदर्शन* ◾लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद किसान संगठनों में आक्रोश है। वहीं सियासत भी तेज हो गई है। ◾सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और किसान सभा ने प्रर्दशन किया। ◾प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो के नारे लगाए। ◾एटा के कलक्ट्रेट परिसर में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ◾सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। ◾इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।