थाना परिसर में बने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या

एटा। जलेसर पर दिनांक – 17.10.2017 से तैनात हैड मोहर्रिर 355 राजवीर सिंह पुत्र स्व. श्री नेम सिंह निवासी ग्राम हमीरपुर थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ (जन्मतिथि – 01.09.1962, भर्तीतिथि – 01.07.1982) द्वारा थाना परिसर में बने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है, थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी लक्ष्मीनारायन द्वारा बताया गया कि रात्रि के समय करीब 10:00 बजे जब मै अपने बैरिग से पेशाव करने के लिए बाहर निकला तो मृतक राजवीर सिंह अपने कमरे में किसी से फोन पर तेज-तेज आवाज में बात कर रहे थे, आज सुबह जब गांधी जयंती पर थाने पर उपस्थित नहीं हुए तो मुख्य आरक्षी राजकुमार ने समय करीब 8:45 बजे कमरे पर आकर देखा तो कुंडी अंदर से बंद थी जो दरवाजा जोर से खटखटाने पर खुल गई अंदर देखा तो हेड मोहर्रिर फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, उक्त संबंध में परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक राजवीर सिंह के दो पुत्र क्रमश बन्टू, रोहित व एक पुत्री नीशू है, घटना स्थल को सुरक्षित करा दिया गया । वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks