कृपा का करिश्मा
धड़ल्ले से चल रहा नियम विरुद्ध नर्सिंगहोम

एटा । जनपद के जिलाधिकारी की लाख सख्ती के बाद भी कुकरमुत्तों की भांति उग आये नाजायज नर्सिंगहोम संचालकों में कोई ख़ौफ़ नजर नही आ रहा । कारण भले विभागीय विभीषणों की मिली भगत का हो, लेकिन हाल ही में डीएम की सख्ती के बाद की गई कार्यवाई के बाबजूद निडर संचालकों द्वारा नियम विरुद्ध अस्पतालों को संचालित किया जा रहा है । बरहाल बतौर नमूना पेश है शहर के हाजीपुरा स्थित नाजायज नर्सिंगहोम जो लम्बे समय से एक ही भवन में नाम बदल न सिर्फ कानून को धोखा दे रहा है बल्कि सीज और एफआईआर कार्यवाई के बाद भी बेख़ौफ़ तरीके से धड़ल्ले से चल रहा है । शायद इसी को कहते है कृपा का करिश्मा …