20 साल से रह रहे झोपड़पट्टी में गरीब परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लगाई मदद की गुहार-रिपोर्ट नवी अहमद

 

मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरखेड़ा मिलक गांव निवासी सलीम 20 साल से झोपड़पट्टी के कच्चे मकान में मेहनत मजदूरी करके अपनी 5 जवान बेटियों के साथ गुजर बसर कर रहा है जिसमें अब गरीब सलीम पीड़ित के परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद की मुरादाबाद प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार से गुहार लगाई है,,

आपको बताते चलें मूंढापांडे ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरखेड़ा मिलक गांव में सलीम नामक व्यक्ति राजमिस्त्री कक मेहनत मजदूरी का काम करता है वह अपनी जवान पांच बेटियों के साथ गांव में झोपड़पट्टी में पिछले 20 सालों से गुजर बसर करता चला आ रहा है जिसमें कई बार इस गरीब आशियाना तेज आंधी के चलते गिर भी गया है जिसमें गरीब के खानपान बा जरूरी सामान का नुकसान कई बार हो चुका है जिसमें पीड़ित सलीम ने कई बार प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी गरीब के आशियाने को देखकर या 5 जवान बेटियों को देखकर आवास नहीं दिलवाया जिसमें पीड़ित मेहनत मजदूरी कर कर या तो अपनी 5 जवान बेटियों की शादी करेगा या आशियाने को बनाता है जिसमें अब पीड़ित ने मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की मुरादाबाद प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्र की मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई है,,

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks