आगामी 11 अक्टूबर तक उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रतिउत्तर का इंतजार रहेगा-शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-महानगर अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक सम्पन्न

12 अक्टूबर से शुरू हो रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से चुनावी शंखनाद की घोषणा

शिवपाल यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रदेश की समस्त सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया

आगामी 11 अक्टूबर तक उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रतिउत्तर का इंतजार रहेगा-शिवपाल यादव

लखनऊ, 1 अक्टूबर, 2021
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला-महानगर अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की एक दिवसीय संयुक्त बैठक शुक्रवार को राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखे हमले करने के साथ ही वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के आह्वान के साथ संपन्न हो गई।
प्रसपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शिवपाल यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2022 में होने वाले चुनाव के लिए जुटने और प्रसपा के प्रभावी नेतृत्व वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी 12 अक्टूबर से शुरू हो रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से चुनावी शंखनाद की घोषणा कर दी है। 7 चरणों में सम्पन्न होने वाली यह रथ प्रसपा का संदेश लेकर प्रदेश के समस्त 75 जिलों में भ्रमण करेगी।
शिवपाल यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रदेश की समस्त सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी करने का आह्वान किया।
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उन्होंने सदैव गठबंधन के लिए अपनी पहली प्राथमिकता माना है, लेकिन अब इंतजार की सीमा खत्म हो रही है। आगामी 11 अक्टूबर तक उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रतिउत्तर का इंतजार रहेगा। इसके बाद प्रसपा समस्त उपलब्ध विकल्पों पर विचार करेगी।
शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि प्रसपा कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को सिर्फ छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में पूर्णतया नाकामयाब रही है। बेटियों को सुरक्षा और न्याय न दे पाने की वजह से जनता में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।
करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक का संचालन प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह ‘आशू’ ने किया । बैठक में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व राज्य सभा सांसद वीरपाल यादव, पूर्व सांसद और विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री जय प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री जगवीर सिंह गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा, वरिष्ठ समाजवादी रिछपाल चौधरी ने अपने विचार रखे।
रिपोर्ट – दैनिक स्वराज्य टाइम्स

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks