बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू नरेश कुमार की झूठी शिकायत करना पड़ा महंगा,
हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता पहुंचे सलाखों के पीछे

कासगंज-पिछले कई वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक नरेश कुमार की झूठी शिकायत कर जातीय एवं मानसिक उत्पीड़न करने वाले उनका स्थानांतरण करवाने वाले हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को आज कोर्ट ने आखिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है आपको बता दें नरेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में लिपिक है, जो बहुत ही ईमानदार छवि के माने जाते है उनका मानसिक एवं जातीय उत्पीड़न कर उनको जान से मारने की धमकी देने और चौथ वसूली की मांग करने सहित अन्य संगीन अपराधों में माननीय जिला एवम सत्र न्यायालय कासगंज ने नरेश कुमार की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया था अरविंद गुप्ता के कोर्ट में हाजिर न होने के कारण कोर्ट ने आरोपी के कुर्की वारंट जारी किए थे आज थाना सिकन्दरपुर वैश्य की पुलिस टीम ने फरार अरविंद गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया तब कोर्ट ने अरविंद गुप्ता को सलाखों के पीछे भेज दिया झूठी शिकायत करने वालों के हौसले जरूर पस्त होंगे अक्सर देखा जाता है कि लोग अनर्गल, झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रशासन सहित उच्च अधिकारियों को गुमराह कर षड्यंत्र रचते नजर आते हैं अब इस घटना से शायद जनपद में कुछ सुधार की उम्मीद जाग रही है, पत्रकार वार्ता में नरेश कुमार ने बताया कि मेरा बहुत बड़ा उत्पीड़न हिंदू जागरण मंच के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया था तथा धमकी दी कि हम आपको इस जनपद में नौकरी नही करने देंगे आपको मार देंगे और नरेश कुमार से चौथ वसूली की मांग भी की थी
फरार चल रहे हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को कोर्ट के वारंट 82/83 की कार्यवाही करते हुए sc-st मामले में जेल भेजा गया है- थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य