अंत्योदय कार्ड धारकों को भी अब मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ – सीएमओ

अंत्योदय कार्ड धारकों को भी अब मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ – सीएमओ

एटा ! उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों का आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित किया गया है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद एटा में 27048 अंत्योदय कार्ड धारक परिवार के सदस्यों के लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है जिनके निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे । योजना के अंतर्गत प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रति वर्ष कराया जा सकता है। योजना के पात्र लाभार्थी योजना के अंतर्गत आबंद्ध सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में निशुल्क इलाज ले सकते हैं।जिला स्तर पर शासन से वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 86702 परिवारों का चयन किया गया। जिसमें से 41798 परिवारों में एक और एक से अधिक सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत जनपद में 433510 पात्र लाभार्थी हैं। योजना के प्रारंभ से अब तक 108010 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।

सीएमओ ने आगे बताया कि अंत्योदय कार्डधारक व उनके परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में कुल 1562 व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 25486 परिवार अंत्योदय राशन कार्ड धारक लाभार्थी परिवार योजना के अंतर्गत शामिल है। इस प्रकार जनपद में कुल 27048 अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। जनपद के ब्लॉक अलीगंज में 3878, ब्लॉक अवागढ़ में 1899 , एटा अर्बन में 277, ब्लाक जैथरा में 3891, ब्लॉक जलेसर में 2761, ब्लॉक मारहरा में 1919, ब्लॉक निधौलीकला में 4280, ब्लॉक सकीट में 4429 व ब्लॉक शीतलपुर में 3478 लाभार्थी अंत्योदय राशनकार्ड धारक परिवार योजना के अंतर्गत अच्छादित किए गए हैं। जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

डीआईएसएम मुदित कुशवाह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रधानमंत्री पत्र /मुख्यमंत्री पत्र, राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड(केवल अंत्योदय परिवार हेतु),बी.ओ.सी.डब्लू. पंजीकरण पत्र ( केवल बीओसीडब्ल्यू परिवार हेतु) होना आवश्यक है। व पहचान हेतु आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र (मुख्य रूप से आधार कार्ड) होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अपनी पात्रता जानने हेतु 180018004444 पर कॉल करके अथवा जन सेवा केंद्र, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।आयुष्मान कार्ड पूर्ण रूप से निशुल्क बनाए जाते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु स्थान –

  1. जन सुविधा केंद्र
  2. सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
  3. वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा ( जिला महिला चिकित्सालय/जिला चिकित्सालय)
  4. सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पताल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks