एटा-

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे एटा, ग्रीन गार्डन में कुल 233 विभागीय परियोजनाओं (लंबाई 529.08 किमी0 व लागत 654.34 करोड़ रुपये) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से यहां के आम जनमानस को अनेक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया), सांसद हरनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक ममतेश शाक्य, विधायक विपिन वर्मा डेबिड, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक संजीव कुमार दिवाकर व अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।