
खुशखबरी:अलीगढ़ के उद्यमियों को मिली मेटेरियल टेस्टिंग लैब की सौगात
अलीगढ़ में ताला-हार्डवेयर, पीतल मूर्ति, इंजीनियरिंग प्रसीजन, आटो मोबाइल्स पार्ट्स व कलपुर्जे के मैन्युफैक्चर्स को केंद्र सरकार ने मेटेरियल टेस्टिंग लैब की सौगात दी है। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने अपने संस्थान राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआइसी) के इंडस्ट्री स्टेट स्थित केंद्र पर आधुनिक मशीनरी से लैस इस लैब को तैयार किया है। इस पर डेढ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब उद्यमियों को मैटेरियल की जांच के लिए दिल्ली या आसपास के राज्यों में नहीं जाना होगा। यह अलीगढ- आगरा मंडल की पहली आधुनिक लैब होगी।केंद्र सरकार डिफेंस कारिडोर विकसित करने के साथ निवेशकों को अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए तेजी से काम कर रही है। अलीगढ़ में इस तरह की लैब स्थापित करने के लिए 25 साल से उद्यमी मांग कर रहे थे। इस लैब में मैटेरियल की गुणवत्ता को लेकर एपएसआइसी के महाप्रबंधक लाभार्थी को प्रमाण पत्र भी सौंपेगे।